crossorigin="anonymous"> PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024: अब रु8000 मिलेंगे राजस्थान के किसानो को

PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 | अब राज्य के किसानों को रु6000 से रु8000 मिलेंगे | पीएम किसान सम्मान निधि राजस्थान

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के किसान भाईयों को फरवरी माह में एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के किसानो को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 के अंतर्गत मिलने वाली राशि रु6000 को बढ़ाकर रु8000 कर दिया है। इससे राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष रु1300 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। इसके आलावा बिजेपी सरकार ने गेंहू के रेट पर बोनस देने का वादा किया था। अब रु125 का बोनस देते हुए गेंहू का भाव 2275 रुपये से बढ़कर 2400 रुपये हो जायेगा। इसके लिए सरकार पर रु250 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है, कब इसकी शुरुआत हुई, e-KYC कैसे करें और नये किसान का आवेदन कैसे करें इन प्रश्नो का उत्तर आपको इस लेख में मिलेंगे। आप इसको अंत तक जरूर पढ़े।

PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024

PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024:

केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत की। जिसमे प्रत्येक किसान परिवार को प्रतिवर्ष रु6000 उनके बैंक अकाउंट में डाले जाते है। यह राशि तीन किस्तों में दो-दो हज़ार रुपये के हिसाब से दी जाती है। अब राजस्थान की नवनिर्वाचित सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 योजना की राशि में रु2000 की वृद्वि कर इसे रु8000 कर दी है। और यह घोषणा भी की है कि गेंहू के MSP में रु125 का बोनस भी जल्द किसानो को मिलेगा। इससे गेंहू रु2275 से रु2400 प्रति क्विंटल के भाव से बिकेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

देश के अन्नदाता को आर्थिक और सामाजिक सम्मान देने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में 01 करोड़ किसानों को रु2000 की पहली किस्त देकर इस योजना को अमल में लाया गया। PM Kisan Samman Nidhi Yojana में 100% फडिंग केंद्र सरकार की है। जिसमे प्रतिवर्ष रु6000 तीन समान किस्तों में किसान के सीधे बैंक अकाउंट में आते है। जिसका उपयोग किसान बीज खरीदने, सिंचाई करने या उर्वरक के लिए इस्तेमाल कर सकते है। पीएम किसान योजना किसान भाईयों को एक अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाती है।

राजस्थान के किसानों के लिए भजनलाल सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 को बढ़ाकर रु8000 कर दिया है। अनुमान है कि इसे चार समान किस्तों में किसानों के बैंक खाते में डालें जायेंगे।

PM Kisan Yojana में e-KYC कैसे करें?

  1. PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 में मोबाइल से e-KYC करने के लिए सर्वप्रथम PM Kisan मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें।
  2. अब ऐप में Beneficiary ID और आधार नंबर डालकर लॉगिन करें।
  3. इसके पश्चात् Send OTP पर क्लिक करें और आये हुए OTP को दर्ज करें।
  4. अब आपके सामने तीन ऑप्शन होंगे- OTP, Biometric और Face Authentication
  5. आप किसी भी एक को चुन कर अपनी e KYC को पूरा करे।

PM Kisan Yojana New Farmer Registration कैसे करें:

  • पीएम किसान योजना के लिए आप (PM Kisan) पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और आधार नंबर से OTP भेजकर लॉगिन करे।
  • अब आपसे पूछा जायेगा की आप पंजीकरण करना चाहते है तो Yes पर क्लिक करे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • जिसमे मांगी गई सभी सूचनाओं को ध्यान से भरना है।
  • इसके साथ ही अपनी जमीन के दस्तावेज अपलोड कर देने है।
  • अब निचे दिए सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद एक किसान आईडी दी जाएगी जिसे संभाल कर रखना है।

केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Yojana के तहत दी जाने वाली राशि को राजस्थान सरकार ने बढ़ाकर रु8000 कर दिया है। अब PM Kisan Samman Nidhi Rajasthan 2024 में किसानों को पहले के मुकाबले रु2000 अधिक मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment