crossorigin="anonymous"> प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024:Official Portal, Apply Online & Subsidy

Pradhanmantri Suryoday Yojana Portal : हो गया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च | Online Apply यहाँ से करे।

देश के गरीब एवं माध्यम वर्गीय परिवारों को महंगे बिजली बिल से छुटकारा पाने और उनका सामाजिक, आर्थिक विकास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना(Pradhanmantri Suryoday Yojana) प्रारम्भ की। जिसमे एक करोड़ परिवारों के घरो पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जायेंगे। ताकि 24*7 सभी समय में बिजली उपलब्ध रहे।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) का लाभ कैसे ले, क्या आवेदन प्रक्रिया होगी और क्या दस्तावेज चाहिए इन बातो को लेकर प्रत्येक नागरिक असमंजस में है। लेकिन अब नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। जिसमे आप भी ऑनलाइन आवेदन कर अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

ध्यान रहे साथियों प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) पूर्णत: निःशुल्क योजना नहीं है, इस योजना का लाभ आपको सब्सिडी के आधार पर ही दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 (Pradhanmantri Suryoday Yojana) में सरकार द्वारा कितने रूपए सब्सिडी दी जायेगी, क्या आवश्यक दस्तावेज चाहिए और इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, क्या पहले से ऐसी कोई योजना है। इन सभी प्रश्नो का उत्तर आपको इस एक लेख में मिलेगा इसको पूरा पढ़ना।

Pradhanmantri Suryoday Yojana Subsidy :

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) में सब्सिडी की गणना सोलर पैनल की क्षमता (Kw) के आधार पर की जाएगी, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय, भारत सरकार ने इसको 1Kw से 10Kw तक सोलर पैनल की क्षमता तक सब्सिडी देने की योजना बनाई है। जिसे इस प्रकार टेबल में दिया गया है-

क्षमता (Kw)सामान्य कैटेगरी विशेष कैटेगरी
1kw to 3kw 18,000 रुपये /kw 20,000 रुपये/kw
4kw to 10kw 9,000 रुपये/kw 10,000 रुपये/kw

विशेष कैटेगरी में जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप और अमन & निकोबार द्वीप शामिल है।

विस्तार से सब्सिडी :

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) के अंतर्गत आप 1Kw बिजली का सोलर पैनल लगवाते है तो आपका कुल खर्चा लगभग 47,000 रूपए आएंगे जिसमे आपको Battary, Solar Panal, Inverter & stand और Wire etc दी जाएगी। इस 47,000 रुपयों में से 18,000 रूपए आपको सब्सिडी के रूप में वापस मिल जायेंगे और 29,000 रूपए आपके खर्च होंगे। और इन पैनल की लाइफ 25 साल तक होगी। आप 1Kw का सोलर पैनल लगाते है तो आपके हर साल 4730 रु की बचत होगी इस हिसाब से आपका प्रतिदिन बिजली का खर्च लगभग 7- 8 रूपए आएगा।

Pradhanmantri Suryoday Yojana Eligibility Criteria ( पात्रता मानदंड ) :

  1. आवेदक भारत का मूल निवासी हो।
  2. आवेदक की कुल आय 1 लाख से 1.5 लाख तक हो।
  3. आवेदक के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो।
  4. आवेदक के परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं हो।

Pradhanmantri Suryoday Yojana आवश्यक दस्तावेज :

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड/ राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल ( 6 माह पुराना ना हो )
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • बैंक खाता पासबुक

Pradhanmantri Suryoday Yojana Online Apply (ऑनलाइन आवेदन) :

  1. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) में अप्लाई करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल ( pm suryoday yojana official website ) लिंक https://solarrooftop.gov.in/ पर क्लिक करें।
  2. अब आप Apply For Rooftop Solar पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन सफल करें।
  1. इसके बाद आपको दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन कर लेना है।
  2. अब आपको Step 1, Step 2, & Step 3 में दिए गए निर्देशों को ध्यान से भरना है और Submit Button पर क्लिक कर देना है।
  3. अगले स्टेप में आप बैंक की डिटेल्स भर फाइनल सबमिट कर देना है।
  4. अब आपका सारा काम हो चूका है अब आगे सरकार और आपके डिस्कॉम का कार्य रहेगा।

टॉप-5 ऐसे राज्य जहाँ सर्वाधिक सोलर क्षमता है। (दिसम्बर 2023) :

क्र. स.राज्य क्षमता
1 गुजरात2898mw
2 महाराष्ट्र1716mw
3 कर्नाटक 1562mw
4 राजस्थान1002mw
5 केरल512mw

क्या पहले से ऐसी योजना है? :

प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत को सोलर एनर्जी में आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय समय पर योजनाये लाते रहते है, उसी प्रकार 2014 में भी नेशनल रूफटॉप स्कीम लेकर आये थे जो आज की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryoday Yojana) के सामान थी। जिसका लक्ष्य 2022 तक 100 गीगावाट रखा था लेकिन कोविड 19 के कारण इसे अचीव नहीं कर पाए। इसलिए अब इसे 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है और इसका लक्ष्य 40 गीगावॉट रखा है।

नेशनल रूफटॉप स्कीम की सब्सिडी प्लानिंग :

  1. 1kw से 3kw तक सोलर पैनल पर 40% सब्सिडी
  2. 4kw से 10kw तक सोलर पैनल पर 20% सब्सिडी दी जाएगी।
  3. यह सब्सिडी आपको 31 मार्च 2026 तक ही देय होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment