crossorigin="anonymous"> ₹51,000 का राज्य की बेटियों को मिलेगा आर्थिक समर्थन : Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024

₹51,000 का राज्य की बेटियों को मिलेगा आर्थिक समर्थन: राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 | Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 शुरू की गई है। इस योजना के तहत, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर टॉप रैंक हासिल करने वाली बालिकाओं को सहायता राशि दी जाएगी। एकल द्विपुत्री योजना 2024 के लिए ऑफ़लाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, और आवेदक 15 मार्च 2024 तक आवेदन फॉर्म जमा करवा सकता है। जिसमे राज्य स्तर 51000 रूपए और जिला स्तर पर 11000 रूपये उनके बैंक खाते में सीधे डाल दिए जाएंगे।

योजना का नाम राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024
उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभार्थीराजस्थान बोर्ड 2023 की परीक्षा में
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं।
सहायता राशि राज्य स्तर – ₹51000
जिला स्तर – ₹11000
ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Notification:

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024
-एकल द्विपुत्री योजना 2024


राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान करती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सहायता राशि दी जाती है। ताकि वो अपनी पढ़ाई को आगे जारी रख सके। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 में सहायता राशि 11,000 रुपये से 51,000 रुपये है जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना में आवेदन ऑफलाइन तरीके से अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 तक कर सकते है।

Cut Off Marks (राज्य स्तर पर कट ऑफ मार्क्स):

क्र. स.बोर्ड परीक्षा कट ऑफ परीक्षा वर्ष
1.10वीं 5812023
2.10वीं (व्यावसायिक)5792023
3.प्रवेशिका5262023
4.12वीं S-485, C-478, A-4852023
5.12वीं (व्यावसायिक)S-482, C-448, A-4812023
6.वरिष्ठ उपाध्याय 4562023
S- Science, C- Commerce, A- Art

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के लाभ:


Ekal Dwiputri Yojana 2024 के तहत पुरस्कार राशि राज्य और जिला दोनों स्तरों पर वितरित की जाती है।
राज्य की ऐसी छात्राएं जिन्होंने आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर टॉप किया है, उन्हें इसका लाभ दिया जायेगा। जो निम्न प्रकार है:-

  1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओ को राज्य स्तर पर 31,000 रुपये और जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 11,000 रुपये दिए जायेंगे।
  2. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा किसी भी संकाय में राज्य स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओ को राज्य स्तर पर 51,000 रुपये और जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 11,000 रुपये दिए जायेंगे।

आवश्यक पात्रता:

  1. यह योजना केवल उन महिला छात्राओं के लिए लागू है, जो 2023 में आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुई हैं।
  2. Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 में वही छात्राएं पात्र होगी जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये है।
  3. ऐसी छात्राएं जो अपने परिवार की एकमात्र संतान है या दो संतान परन्तु दोनों पुत्रियां है। वही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  4. वह छात्राएं राजस्थान की मूल निवासी हो और
  5. आरबीएसई से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • 10वीं या 12वीं अंकतालिका कॉपी
  • बैंक पासबुक कॉपी
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र
  • दिए गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवा कर आवेदन फॉर्म के साथ जमा करवाएं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करे- 0145-2622131 या 0145-2632854

आवेदन कैसे करें?

  • राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 के लिए आवेदन अंतिम तिथि 15 मार्च, 2024 तक कर सकते है।
  • इस योजना के लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा।
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र और शपथ पत्र आप बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते है या हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यान से भरना है।
  • आवेदन फॉर्म को कम्पलीट भरने के पश्चात् इसके साथ आवश्यक दस्तावेज को जोड़कर जमा करवा देना है।
  • आपको इस फॉर्म को डाक विभाग द्वारा बोर्ड के पते पर भेजना होगा।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 योजना में 10वीं और 12वीं की छात्राओं को सहायता राशि के रूप में 11,000 रुपये से 51,000 रुपये प्रदान किये जाते है। इसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना में 15 मार्च 2024 तक आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में बोर्ड को जमा करवा सकते है।

1.राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना [ आवेदन पत्र ]Download Link
2.राजस्थान फ्री सिलाई मशीन स्कीम 2024Download Link

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 क्या है?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर टॉप रैंक हासिल करने वाली लड़कियों को जिला और राज्य स्तर पर अलग-अलग राशि से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 की अंतिम तिथि कब तक है?

इस योजना में 15 मार्च 2024 तक आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में बोर्ड को जमा करवा सकते है।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 के लिए कौन पात्र होगा?

आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर टॉप करने वाली छात्राएं।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 में सहायता राशि कितनी मिलती है?

10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप करने वाली छात्रा को 31,000 रुपये और जिला स्तर पर 11,000 रुपये दिए जाते है।
12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप करने वाली छात्रा को 51,000 रुपये और जिला स्तर पर 11,000 रुपये दिए जाते है।

राजस्थान में बेटियों के लिए कौन सी योजना चल रही है?

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024:

राजस्थान बोर्ड 2023 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को राज्य स्तर पर ₹51000 और जिला स्तर ₹11000 पर दिए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment