crossorigin="anonymous"> RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 Notification Out: Total Post, Apply Online, Eligibility Criteria

RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 Notification Out: Total Post, Apply Online, Eligibility Criteria | आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर और पीए भर्ती 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 26 फरवरी 2024 को RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया है। इस भर्ती में कुल 474 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होगी। और अंतिम तिथि 29 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है। Stenographer and PA के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा अधिकत्तम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती परीक्षा में सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स और दस्तावेज़ की फाइनल मेरिट बनेगी।

राजस्थान स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 भर्ती 2024 के लिए Total Post, Age Limit, Education Qualification, Syllabus, Selection Process & Last Date आदि की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। आप इसको शुरू से अंत तक पढ़े ताकि आपके मन में स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 भर्ती से संबंधित कोई सवाल न रहे:-

RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 Notification:


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 भर्ती 2024 के 474 पदों के लिए नोटिफकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 26 फरवरी 2024 को जारी कर दिया है। जिनमे शीघ्रलिपिक (Stenographar) के 194 पद और निजी सहायक ग्रेड 2 के 280 पदों के लिए 29 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है। RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 में आवेदन करने के लिए आपकी पात्रता 12वीं + RS-CIT पास होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 का Official Notification निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

भर्ती का नाम स्टेनोग्राफर / निजी सहायक ग्रेड 2
(RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024)
आयोजकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
कुल पद474
आवेदन तिथि29 फरवरी 2024 से
29 मार्च 2024
शैक्षिक योग्यता12वीं + RS-CIT
आयु सीमा18-40 वर्ष
आवेदन शुल्क1. Gen – 600/-
2. SC/ST/OBC – 400/-
Admit Cardजल्द जारी
Exam Dateजल्द जारी
ऑफिसियल लिंकRSMSSB

Total Post:

RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 के अंतर्गत कुल 474 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।इन पदों के लिए दो विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 का चयन किया जायेगा।

  • स्टेनोग्राफर (शासन सचिवालय) – 194 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र- 194 और अनुसूचित क्षेत्र – 00 पद)
  • निजी सहायक ग्रेड 2 (अधीनस्थ विभाग) – 280 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र- 257 और अनुसूचित क्षेत्र – 23 पद)

Online Apply Date:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 के लिए निकले 474 पदों पर वैकेंसी के आवेदन फॉर्म 29 फरवरी 2024 से भरने शुरू होंगे। और योग्य एवं पात्र उम्मीदवार 29 मार्च 2024 रात्रि 23:59 बजे तक आवेदन कर सकते है।

Eligibility Criteria: Age Limit & Qualification:

RSMSSB ने Stenographer and PA Bharti 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के कुछ योग्यता मापदंड निर्धारित किये है, जो निम्न प्रकार है-

Age Limit:

  • राजस्थान स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड 2 के 474 पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • इसके अलावा आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट देय होगी।
  • नोट: Stenographer Bharti 2018 के बाद शीघ्रलिपिक की भर्ती न आने के कारण ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।

Education Qualification:


Rajasthan Stenographer and PA Bharti 2024: आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास हो और कंप्यूटर साइंस में RS-CIT/ ‘O’ Level Certificate/ COPA होना चाहिए।
नोट: आवेदक को राजस्थान की संस्कृति एवं देवनागरी लिपि का ज्ञान होना चाहिए।

SALARY DETAIL (वेतनमान):


RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 10 (ग्रेड पे – 3600) के आधार पर मासिक देय होगा।
Stenographer and PA Bharti 2024 – पे मैट्रिक्स लेवल-10 (9,300-34,800 रुपये)

EXAMINATION FEES:

राजस्थान स्टेनोग्राफर और पीए भर्ती 2024 के पदों के लिए आवेदक को वर्गवार एग्जामिनेशन फीस आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जमा करवानी होगी।

  • सामान्य वर्ग और EWS और दूसरे राज्य के उम्मीद्वार को EXAMINATION FEES जमा करनी होगी – रुपये 600/-
  • SC / ST & OBC और महिला वर्ग के उम्मीद्वार को EXAMINATION FEES जमा करनी होगी – रुपये 400/-
  • सभी दिव्याङ्गान अभ्यर्थियों को EXAMINATION FEES जमा करनी होगी – रुपये 400/-

ONLINE APPLY [Step by Step]:

  • RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 Online Apply के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या पोर्टल https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपको Apply Online Link पर क्लिक कर अपनी SSO ID से लॉगिन कर लेना है।
  • या फिर आप डायरेक्ट SSO ID Portal के लिंक https://sso.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके भी लॉगिन कर सकते है।
  • इसके बाद अगर आपका OTR (One Time Registration) नहीं हुआ है तो पहले इसे पूरा करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे “Apply Online” पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात् आपका आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आपको अपना आवेदन फॉर्म ध्यान से भरना है, और डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने है।
  • सभी आवश्यक जानकारी को दोबारा से चेक कर Submit Button पर क्लिक कर सबमिट कर देना है।
  • अपने Application Form का प्रिंटआउट निकलवा कर अपने पास रख लेना है।

किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या के लिए आयोग के टोल फ्री नंबर 0141-2221424/ 1425 or Ph. No. 0294-305754 पर संपर्क कर सकते है।

SELECTION PROCESS:


Rajasthan Stenographer and PA Bharti 2024 के पदों पर भर्ती बोर्ड द्वारा ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR Sheet) करवाई जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा में सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स और दस्तावेज़ की फाइनल मेरिट बनेगी।

Stenographer Syllabus and Exam Pattern:


Exam Pattern परीक्षा की स्कीम:


Stenographer and PA Grade 2 की परीक्षा ऑफलाइन आधारित होगी। जिसमे दो चरण होंगे। चरण-I में 200 अंको की लिखित परीक्षा और चरण-II में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा।

  • चरण-I: इसमें दो पेपर होंगे।
  • पेपर 1 में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान।
  • पेपर 2 में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी होगी। जिसके लिए 3-3 घंटे की समयावधि रहेगी।

प्रश्न-पत्र विषयअंकसमय
1सामान्य ज्ञान और दैनिक विज्ञान503 घंटे
राजस्थान का सामान्य ज्ञान50
2सामान्य हिंदी और अंग्रेजी1003 घंटे

  • चरण-II: में दो पेपर होंगे।
  • पेपर 1 में 100 अंको का अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट। और
  • पेपर 2 में 100 अंको का हिंदी टाइपिंग टेस्ट होगा

प्रश्न-पत्रटाइपिंग टेस्टसमयअंक
1अंग्रेजी10 मिनट100
अंग्रेजी लिखित गद्यांश60 मिनट
2हिंदी10 मिनट100
हिंदी लिखित गद्यांश70 मिनट

RSMSSB Stenographer Syllabus 2024:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने “RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024” का विस्तृत सिलेबस भर्ती नोटिफिकेशन के साथ ही जारी कर दिया है।

  • जिसमे कुल दो पेपर होंगे।
  • पेपर I में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्न होंगे और 3 घंटे का समय दिया जायेगा। जिसके 100 अंक होंगे।
  • पेपर II में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के कुल 150 प्रश्न होंगे (75 प्रश्न हिंदी और 75 प्रश्न अंग्रेजी) और प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय रहेगा।

पेपरविषयप्रश्न अंकसमय
1सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान
राजस्थान का सामान्य ज्ञान
1501003 घंटे
2 सामान्य हिंदी और अंग्रेजी1501003 घंटे


नोट: इस भर्ती परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Stenographer and PA Bharti 2024 का विस्तृत सिलेबस निचे दिए गए “Stenographer Syllabus 2024 Pdf” पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

EXAM DATE:


बोर्ड द्वारा RSMSSB Stenographer and PA Bharti 2024 के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा की दिनांक और स्थान की जानकारी आवेदक को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रेस नोटिस जारी कर या समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। लेकिन हम आपको परीक्षा से जुडी सभी जानकारी समय-समय पर इस वेबसाइट पर देते रहेंगे।

ADMIT CARD:


RSMSSB Stenographer Bharti 2024 के लिए एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी होंगे। जो बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे। अभ्यर्थी अपनी SSO ID से लॉगिन कर Admit Card को डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से महज 5-7 दिन पहले ही जारी किये जाते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment