crossorigin="anonymous"> CTET 2024 Registration Link: CTET के लिए पंजीकरण शुरू! जानिए पूरी प्रक्रिया!

CTET 2024 Registration Link: CTET के लिए पंजीकरण शुरू! जानिए पूरी प्रक्रिया!

CTET 2024 Registration Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET July 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च, 2024 (गुरुवार) को शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2024 है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।

CTET July 2024 की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को पूरे देश भर के लगभग 136 शहरों की 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोगCBSE
परीक्षाCTET July 2024
आवेदन तारीख07 मार्च 2024
अंतिम तिथि2 अप्रैल, 2024
समयपहली पारी – 9:30 AM से 12:00 PM
दूसरी पारी – 2:00 PM से 4.30 PM
Exam Date7 जुलाई 2024
परीक्षा शुल्क₹1000 या ₹600
₹1200 या ₹500
पेपर Iकक्षा I से V
पेपर IIकक्षा VI से VIII
CTET 2024 लिंकctet.nic.in

CTET परीक्षा क्या है?


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रताओं में से एक है। प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) या प्रारंभिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की योग्यता का परीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की CTET परीक्षा आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर के KVS, NVS आदि जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में पढ़ाने की योग्यता प्राप्त करने के लिए CTET July 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती 2024

CTET 2024 Registration Link: परीक्षा शुल्क


CTET 2024 Registration के लिए परीक्षा शुल्क निम्न प्रकार होगा –

  1. सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क – ₹1200/- और केवल एक पेपर के लिए – ₹600/-
  2. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क – ₹1000/- और केवल एक पेपर के लिए – ₹500/-

CTET July,2024 Exam: आवेदन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक हैं।

  • आवेदन फार्म
  • आवेदन संख्या
  • पासवर्ड
  • सुरक्षा पिन

CTET 2024 Registration Link: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

CTET July,2024 Exam के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे ‘Apply for CTET July-2024‘ पर क्लिक करें।
CTET 2024 Registration Link

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसके बाद ‘New Registration‘ बटन पर क्लिक खुद को रजिस्टर करें।
CTET 2024 Registration Link

  • अब आप रजिस्ट्रेशन करने के बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके Application Form भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद, आवेदन शुल्क (Pay Examination Fee) जमा करें और अपना आवेदन सबमिट (Submit) करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकलवा लें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
  • आवेदन शुल्क भरने का विकल्प ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों हैं। ऑफ़लाइन विकल्प के लिए, आवेदन शुल्क ईमित्र, या CSC केंद्र से भुगतान किया जा सकता है।

CTET 2024 Registration: Exam Scheme

CTET July 2024 में उम्मीद्वारों से दो पेपर लिए जायेंगे। जो निम्न प्रकार है –

(i) पेपर I उन उम्मीद्वारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहते है। और

(ii) पेपर II उन उम्मीद्वारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहते है।

CTET 2024 जुलाई परीक्षा: समय


CTET जुलाई 2024 की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी-

  • पेपर II के लिए पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी और
  • पेपर I के लिए दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024: विवरण में सुधार


एक बार परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार के विवरण को बदला/संपादित नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, विवरण (परीक्षा के शहर को छोड़कर) में सुधार की सुविधा निर्दिष्ट अवधि के दौरान पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा सकती है, जिसे सीटीईटी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।

CTET July 2024 परीक्षा: तिथि

CTET 2024 Registration परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश के कुल 136 शहरों की बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित करवाई जाएगी – पेपर II के लिए पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और पेपर I के लिए दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CTET 2024: जुलाई परीक्षा के लिए कहां आवेदन करें?

जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

CTET जुलाई 2024: पंजीकरण शुरू

CTET जुलाई 2024 पंजीकरण 7 मार्च, 2024 से शुरू होगा। और 2 अप्रैल, 2024 तक किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment